UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

आधार कार्ड वेरिफिकेशन में 59 शिक्षकों का वेतन रुका


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आधार कार्ड वेरिफिकेशन में लापरवाही पर बीएसए ने 12 स्कूलों के 40 शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं पांच स्कूलों के 19 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए कार्यालय में रविवार को समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने यह निर्देश जारी किए हैं।

परिषदीय स्कूलों में बच्चों का प्रेरणा पोर्टल पर डीबीटी एप के माध्यम से आधार कार्ड सत्यापन किया जाना है, जिससे स्कूलों मे फर्जी नामांकन पर रोक लगाया जा सके। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने ठेकमा, अतरौलिया, पल्हना, रानी की सराय, तरवां ब्लाक क्षेत्र 19 स्कूलों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में पांच ब्लाकों की आधार वेरिफिकेशन की प्रगति खराब मिली।


जिन स्कूलों में आधार नामांकन का कार्य शून्य से दस तक था, उनकी तकनीकी टीम की ओर से वेरिफिकेशन कराया गया। इसमें पांच स्कूलों में कार्यरत 19 शिक्षकों के विरुद्व कम नामांकन व कम आधार वेरिफिकेशन होने के कारण एक हफ्ते का समय देते हुए कारण बताओ जारी किया गया है। वहीं डीबीटी के कार्य में शिथिलता बरतने व आधार वेरिफिकेशन कम करने के कारण कुल 12 स्कूलों के 40 शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more