UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

68500 भर्ती के कार्यमुक्त याचीगण की उपस्थित दर्ज कराते समय उनके अभिलेखों का मिलान कर यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि इन्हें नियमानुसार आपके जनपद हेतु कार्यमुक्त किया गया


जनपद में दिनांक 18.07.2022 एवं दिनांक 19.07.2022 को अपनी उपस्थित दी जायेगी।

याचीगण की उपस्थित दर्ज कराते समय उनके अभिलेखों का मिलान कर यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि इन्हें नियमानुसार आपके जनपद हेतु कार्यमुक्त किया गया है। आपके जनपद के लिए कार्यमुक्त किये गये याचीगण का अंकन रजिस्टर में दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरूष, महिला एवं पुरूष शिक्षक को उनके गुणांक के आधार दिनांक 20.07.2022 को सूचीबद्ध किया जायेगा। आपके जनपद में उपस्थित होने वाले याचीगण को दिनांक 18.07.2022 एवं 19.07.2022 तक उपस्थित होने के निर्देश परिषद द्वारा पूर्व में पत्र दिनांक 04.07.2022 द्वारा दिये गये है।

याचीगण के आवंटित जनपद की सूची नियमानुसार अग्रेतर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित है तथा यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि कोई भी अनर्ह याचीगण कार्यभार ग्रहण न कर पाये ।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more