UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

विद्यालय खुलने के बाद परिषदीय अध्यापक नहीं ले सकेंगे छुट्टी, होंगे पांच अहम बदलाव


लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक विद्यालय खुलने के बाद उसी दिन का आकस्मिक अवकाश अब नहीं ले सकेंगे। मानव संपदा एप पर उसी तारीख का अवकाश तय समय के बाद भरने की सुविधा खत्म होने जा रही है। इतना ही नहीं अब सुबह पांच से नौ बजे तक शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत हो सकेंगे, इस पर लगी रोक हटाई जा रही है।

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब साढ़े चार लाख से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं तैनात हैं। उन्हें अवकाश लेने के लिए मानव संपदा एप पर आवेदन करना पड़ता रहा है। इस प्रक्रिया में कुछ खामियां रही हैं अब उसे दूर किया जा रहा है। मसलन, सुबह पांच से नौ बजे तक अवकाश के लिए आवेदन करने व स्वीकृत होने पर अभी तक रोक रही है। इसका लाभ शिक्षक उठाते रहे हैं, निरीक्षण के समय उनके गायब होने के संबंध में पूछे जाने पर कहते थे कि वे छुट्टी पर हैं और उन्होंने आवेदन किया है, उस समय एप अधिकारी आवेदन भी देख नहीं पाते थे। बाद में कई शिक्षक आवेदन को खुद ही रिजेक्ट कर देते थे इससे उन्होंने छुट्टी ले ली लेकिन दर्ज भी नहीं हो पाती थी। अब ये व्यवस्था बदली जा रही है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने एनआइसी को माड्यूल में पांच बड़े बदलाव करने के निर्देश दिए हैं, कैजुअल लीव से संबंधित प्रविधान पारदर्शी हो जायेंगे.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more