UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

स्कूल में लगी आग, शिक्षिका-छात्रा बचने को छत से कूदीं

कल्याणपुर/फाफामऊ, हिटी: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जान बचाने के लिए छात्राएं शोर मचाने लगीं। घबराकर एक बच्ची तथा एक अध्यापिका ने दो मंजिला इमारत की छत से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।


मऊआइमा के जमखुरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देख छात्राएं चीखने लगीं। एक छात्रा काजल प्रजापति ने यूपी डायल 112 को घटना की सूचना दी। आग भड़कती देख फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की लपटें देख घबराकर दो मंजिला इमारत से एक छात्रा बगल में धान के खेत में कूद गई। छत पर सो रही एक गर्भवती शिक्षिका ज्योति आग से बचने के लिए पाइप के सहारे नीचे उतरने वगी। वह भी उतरने के दौरान फिसलकर नीचे गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए 108 को सूचना दी गई लेकिन एंबुलेंस दो घंटे तक नहीं पहुंची। आखिरकार घायलों को निजी वाहन से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों, पुलिस कर्मियों तथा अन्य लोगों की मदद से के लिए अन्य छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को बाहर निकाला गया। वार्डन पूनम द्विवेदी सुबह विद्यालय पहुंची। इस आवासीय विद्यालय में 55 छात्राएं तथा 6 शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। आग लगने से सभी घबराई हुई थीं।इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छत से नीचे उतरने के दौरान गिरी छात्रा और शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more