UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

स्कूलों में बंद होगा कैजुअल लीव का खेल, मानव संपदा पोर्टल में बड़े बदलाव की तैयारी

प्राइमरी शिक्षक अब गर्मियों में सुबह आठ बजे और सर्दियों में सुबह नौ बजे के बाद आकस्मिक अवकाश नहीं ले सकेंगे। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने एनआईसी को पत्र लिख कर मानव संपदा पोर्टल में यह संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। इससे निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खेल पर लगाम लगेगी।


मानव संपदा पोर्टल के लीव माड्यूल में आकस्मिक अवकाश को लेकर यह बड़ा बदलाव करने की तैयारी पूरी हो गई। शिक्षक जुलाई से सितंबर तक 8 बजे के बाद और अक्तूबर से 20 मई तक सुबह नौ बजे के बाद उसी तारीख के अवकाश का आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा पोर्टल पर ऐसा प्राविधान किया जाएगा कि हेडमास्टर मोबाइल एप से ही आवेदन मंजूर-नामंजूर कर सकेंगे।

ऐसा प्राविधान भी किया जाएगा कि हेडमास्टर या खण्ड शिक्षा अधिकारियों को यह भी दिखाई दे कि जिस तारीख के लिए आवेदन आया है, उस तारीख को स्कूल के कितने शिक्षक छुट्टी पर हैं ताकि छुट्टी मंजूर या नामंजूर की जा सके। आकस्मिक अवकाश का यह नियम लागू हो जाने के बाद निरीक्षण के समय अधिकारी पोर्टल पर देखेंगे कि शिक्षक छुट्टी पर है या नहीं?

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more