UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

दुखद: चेकिंग की सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचने की जल्दबाजी में शिक्षक की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, शिक्षकों की अपील जिंदगी से बड़ी नहीं है नौकरी


चेकिंग की सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचने की जल्दबाजी में शिक्षक की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, शिक्षकों की अपील जिंदगी से बड़ी नहीं है नौकरी

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि स्कूलों में संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान स्कूल चेकिंग की खबर को सुनकर स्कूल पहुंचने की जल्दबाजी में मोटरसाइकिल से जा रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई।


 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में यह कहा गया कि आज महानिदेशक जी के निर्देशानुसार सीतापुर के विकास क्षेत्र बेहटा में आदरणीय BSA साहब, ज़िले के सभी BEO, सभी DC एवं SRG ने सुबह 7.15 बजे विद्यलयो में छापा मारा। अभी तक चेकिंग जारी है। एक अध्यापक के जल्दबाज़ी में दुर्घटना का शिकार होने की सूचना है। अतः आप सभी से अनुरोध है ससमय विद्यालय पहुँचे। अनावश्यक जल्दबाज़ी से बचें। जीवन सबसे कीमती है और अपनी सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए घर से पर्याप्त समय लेकर निकले और किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना करने से बचे। सावधानी ही सुरक्षा।



वही सड़क दुर्घटना में मृत्यु को प्राप्त हुए शिक्षक के साथी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विकासखंड सुमेरपुर के लिए अपूरणीय क्षति…. मेरे पास शब्द नहीं है मन अत्यंत पीड़ित है मन में आक्रोश भी हैं साथियों हम सब इस दुख की घड़ी में आलोक के परिवार के साथ हैं और उसकी हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे उसका परिवार भी हमारी जिम्मेदारी है…



आप सभी से पुनः करबद्ध अनुरोध है कि विकासखंड सुमेरपुर में व्याप्त निरीक्षण के भय के वातावरण के झांसे में ना आए जीवन बहुमूल्य है आप आराम से विद्यालय पहुंचे वेतन कटौती या वेतन अवरुद्ध जैसी बातें शिक्षक सेवा काल के लिए बहुत बड़ी नहीं है आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है हम सभी को एकजुट होना होगा गलत का विरोध करना होगा



निरीक्षण के भय से डर से आप अपना वाहन तेज ना चलाएं विनम्र अनुरोध है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more