UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

रोजाना एक ब्लाक के विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे बीईओ व डीसी


हरदोई: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अब प्रत्येक दिन चिन्हित एक ब्लाक का औचक निरीक्षण कराया जाएगा सख्ती से होने वाले निरीक्षण में सभी बीईओ व डीस को उसी ब्लाक में लगाकर निरीक्षण आख्या लो जाएगे और अनुपस्थित मिलने बाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।




स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद की ओर से निर्देश जारी होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति को संतोषजनक नहीं पाया गया है। इसके चलते इस सप्ताह सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देश पर इस हफ्ते प्रत्येक दिन सुबह छह बजे सारे बीईओ और डोस को कार्यालय में बुलाकर कोई एक ब्लाक आवंटित किया जाएग। उन्हें प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से ज्याद से ज्यादा स्कूलों का निरीक्षण करने को निर्देशित किया जाएग। निरीक्षण दूरस्थ ब्लाक, दूरस्थ स्कूलों के पहले होंगे। एक-एक अधिकारी को कम से कम दो स्कूल आवंटित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी यह जरूर देखेंगे कि समय से स्कूल खुल रहा है या नहीं। जो शिक्षक उपस्थित नहीं हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए और अनुपस्थिति की दशा में एक दिन का वेतन काट दिया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more