UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

छात्र-छात्राओं का ब्योरा साझा करें बेसिक के अधिकारी


लखनऊ : प्रदेश में कक्षा आठ उत्तीर्ण और कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की निगरानी माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग मिलकर करेंगे।




 दोनों विभाग के अधिकारियों ने एकजुट होकर जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र - छात्राओं का ब्योरा व उनकी यूनीक आइडी साझा की जाए। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने सभी डीआइआएस व बीएसए को संयुक्त हस्ताक्षर करके पत्र भेजा है इसमें कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छह से 14 साल तक के बच्चों का कक्षा एक से आठ तक में दाखिले की व्यवस्था की गई है। वहीं समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कक्षा आठ तक की पढ़ाई अधिकांश छात्र-छात्राएं प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के होते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more