UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताएं, पांच प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन, नौ विद्यालयों के स्टाफ से मांगा स्पष्टीकरण


फर्रुखाबाद बीएसए समेत अन्य अधिकारियों को परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में अनियमितताएं मिलीं। शुक्रवार को हुए निरीक्षण में किसी विद्यालय में चूल्हे पर एमडीएम बन रहा था तो किसी विद्यालय में बच्चों के लिए खाना बनाया ही नहीं गया था। बीएसए ने पांच विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का जुलाई का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। नौ विद्यालय के प्रधानाध्यापक और उसके स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।


बीएसए लालजी यादव ने 15 जुलाई को कायमगंज क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया था प्राथमिक विद्यालय मैनसरी में प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह व शिक्षामित्र राजकुमार अनुपस्थित मिले। यहां कंपोजिट ग्रांट का कोई अभिलेख नहीं था। डोटीकी प्रगति बहुत खराब मिली। प्राथमिक विद्यालय वहबलपुर में शिक्षिका ज्योति कटियार और शिक्षामित्र गायत्री देवी अनुपस्थित थी। एमडीएम नहीं बन रहा था. यहां चूल्हे पर भोजन बनाया जाता है। डीबीटी की प्रगति खराब मिली थी उच्च प्राथम के विद्यालय भीमर गनला में बच्चों के लिए भोजन नहीं बनाया गया था। शिक्षक की बाइक टायल्स पर खड़ी थी। प्राथमिक विद्यालय खन्ना प्राथमिक विद्यालय नगला भूड़ में अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मागा है। कंपोजिट विद्यालय बिल्सड़ी के प्रधानाध्यापक को जुलाई का वेतन रोका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more