UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 August 2022

पुस्तकें होती हैं विद्यार्थी जीवन की आधारशिला


लालापुर/बसहरा,। विकास खण्ड जसरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय छतहरा में छात्रों को निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम गुरुवार को सम्पन्नहुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह(पप्पू) ने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के जीवन की सबसे प्रमुख आधारशिला होती है। सभ्य समाज का निर्माण पुस्तकों के अध्ययन से ही हो सकता है। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी जसरा अखिलेश वर्मा के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


विद्यालय के 125 छात्रों को पुस्तक वितरण किया गया। प्रांगण में प्रमुख व बीईओ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज पाठक ने किया। देवशरण, उपेंद्र द्विवेदी, डॉ एस पी सिंह,सरोज सिंह, शंकर चन्द्र द्विवेदी, देवव्रत द्विवेदी, शिव भूषण सिंह, मनोज पाण्डेय, अब्दुल कुद्दूस, शकील अहमद, हरनाम सिंह, वसीम अहमद, सुमन्त भार्गव सहित दर्जनों शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more