UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 August 2022

देशभर के 46 अध्यापकों को 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित


देशभर के 46 अध्यापकों को 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित


देशभर से 46 शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड-2022 से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर नेशनल टीचर अवार्ड के लिए इन शिक्षकों का चयन किया है। पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों और संबंधित राज्यों को भी इस आशय की सूचना बृहस्पतिवार को भेजी गई। इसमें कहा गया है कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिव्यांगता भी नहीं बनी बाधा इस वर्ष दो विशेष वर्ग के शिक्षकों को भी नेशनल टीचर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। शारीरिक कमी के बाद भी दोनों शिक्षक शिक्षा की अलख जगाने में किसी से पीछे नहीं रहे।

इसमें उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज भेल के शिक्षक प्रदीप नेगी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंबूफ्लेट के पीएसआरटी रंजन कुमार विश्वास को स्पेशल वर्ग के तहत नेशनल टीचर अवार्ड प्रदान किया जाएगा।


इन शिक्षकों को दिया जाएगा सम्मान

हरियाणा से सोनीपत जिले के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वासनी की शिक्षिका अंजु दहिया, हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित जीपीएस अनोगा स्कूल के जेबीटी इंचार्ज युद्धवीर, शिमला के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्रोग्रां के विरेंद्र कुमार, शिमला नवोदय विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, पंजाब के बरनाला गवर्नमेंट प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, भीला की हेडटीचर हरप्रीत सिंह, मानसा जिले के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेटवास के प्रिंसिपल अरुण कुमार गर्ग, लुधियाना स्थित पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल के रामचंद्रन, दिल्ली के निगम प्रतिभा विद्यालय नॉर्थ-वेस्ट की शिक्षिका रजनी शर्मा, उत्तराखंड के नैनीताल जिले के एसडीएस जीआईसी प्रतापपुर चकलुवा की प्रिंसिपल के. चंद्रा जोशी, चंडीगढ़ गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास की प्रिंसिपल सीमा रानी, जम्मू-कश्मीर के बारामुला गवर्नमेंट ब्यॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जावेद अहमद राधर, लद्दाख के कारगिल स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कारिथ के शिक्षक मोहम्मद जबीर, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कॉपोसाइट स्कूल सहवा के शिक्षक खुर्शीद अहमद समेत 46 शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड 2022 मिलेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more