हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 September 2022

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में आज जुटेंगे अभ्यर्थी


प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्चतर शिक्षा प्रतियोगी मंच के सदस्यों ने डेलीगेसियों व छात्रावासों में रविवार को अभ्यर्थियों ने जनसंपर्क किया गया। सभी अभ्यर्थियों से सोमवार को सुबह 10 बजे आयोग पहुंचने की अपील की गई। इसके लिए सोसल मीडिया पर अभियान चलाया।




उच्चतर शिक्षा प्रतियोगी मंच के सहसंयोजक डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि शिक्षा सेवा आयोग में भ्रष्टाचार से नौजवान ग्रस्त हैं। मांग की कि परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जनसंपर्क में डॉ. प्रदीप, डॉ अमित शर्मा, भानु कुमार, प्रदीप कुमार,विकास चंदेल, शशांक, मनीष कुमार, शैलेश पासवान आदि शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more