UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 September 2022

PRIMARY KA MASTER: परिषदीय अध्यापकों के अवकाश में नहीं चलेगा खेल

बलरामपुर। 



अब परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के अवकाश में हो रहे खेल पर विराम लगेगा। मिशन स्कूल महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षाधिकारी को पूर्व में स्वीकृत अध्यापकों के अवकाश की जांच कराने का निर्देश दिया है। जिले में अवकाश के संबंध में हुए खेल को लेकर महानिदेशक ने बेसिक शिक्षाधिकारी को कमेटी गठित करने का भी निर्देश दिया है।

कमेटी अध्यापकों के लिए गए अवकाश के संबंध में जांच करेगी। जिन अध्यापकों ने जैसे भी अवकाश ले रखे हैं, संबंधित अवकाश सेवा पुस्तिका में अंकित की गई है कि नहीं इसकी भी सिरे से जांच कराने का निर्देश दिया गया है। अवकाश संबंधी जांच आदेश मिशन स्कूल महानिदेशक द्वारा जारी होते ही लंबी छुट्टियों पर फरारी काट रहे शिक्षकों में हड़कंप मचा दिया है। वहीं इस खेल में शामिल शिक्षाधिकारियों में भी खलबली मची हुई है।

क्या है मिशन स्कूल महानिदेशक का फरमान

प्रदेश के स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद में बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र जारी किया है कि परिषदीय विद्यालयों में सीएल, मेडिकल लीव व अध्ययन को लेकर मिलने वाले अवैतनिक सहित अन्य तरह के लिए गए अवकाश की सिरे से जांच कराई जाए। अवकाश लेने वाले शिक्षकों के पोर्टल एवं सेवा पुस्तिका की जांच कराए जाने का फरमान जारी किया है। महानिदेशक ने दो सितंबर 2019 को जारी शासनादेश में मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के छुट्टियों को मंजूरी देने की बात कही है। शिक्षकों के अवकाश नियमानुसार न मिलने पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है।

कोट

स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने परिषदीय अध्यापकों के अवकाश के संबंध में जांच का निर्देश दिया है। विभाग कमेटी गठित कर मामले की जांच कर महानिदेशक को अवगत कराएगी। अवैधानिक तरीके से कोई भी अवकाश मंजूर नहीं होगा।


कल्पना देवी, बीएसए बलरामपुर

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more