UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 September 2022

तांगे से छात्रों ने उतरवाईं मिड डे मील के खाद्यान्न की बोरियां,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


कासगंज बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय कांतीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें स्कूली छात्र तांगे में आए मिड डे मील के राशन की भारी बोरियों को उठवाकर श्रमिक के सिर पर रखवा रहे है। वायरल वीडियो बीएसए के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जांच बैठा दी है।






जिले में आए दिन कभी बच्चों के स्कूल में झाडू लगाते वीडियो वायरल होते हैं तो कभी मिड है मौल के खाद्यान्न से जुड़े मामले सामने आते हैं, लेकिन शुक्रवार को बालश्रम से जुड़ा मामला सामने आया जिसमें स्कूल के पांच छात्र मिड डे मील के खाद्यान्न की भारी बोरियां तांगे से उत्तरवा रहे है ऐसा भी नहीं था कि प्रधानाध्यापिका की जानकारी में यह मामला नहीं था। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका भी नजर आई।



यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। सोशल: मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग शिक्षा विभाग की आलोचना करते नजर आ रहे थे। लोगों का कहना था कि बच्चे स्कूलों में पढ़ने जाते हैं, लेकिन उनसे और काम लिए जाते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more