UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 September 2022

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी की बड़ी घोषणा, PM SHRI योजना में अपग्रेड होंगे देश के 14500 स्कूल


Teachers Day 2022: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा एलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज, #TeachersDay पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। ये मॉडल स्कूल बनेंगे जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की पूरी भावना को समाहित करेंगे।






आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस होंगे स्कूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। इन स्कूलों में पढ़ाई के दौरान एक खोज उन्मुखी, सीखने पर केंद्रित शिक्षण के तरीके पर जोर दिया जाएगा। इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और अन्य सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दिया जाएगा।   
 


पीएम श्री स्कूल से लाखों छात्र लाभान्वित होंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है। मुझे यकीन है कि पीएम श्री स्कूल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना से पूरे भारत में लाखों छात्रों को लाभान्वित करेंगे। हम सभी का सामूहिक प्रयास इस ओर से है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए शिक्षकों से संवाद किया। 


फ्यूचरिस्टिक बेंचमार्क मॉडल होंगे पीएम श्री स्कूल

बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जून 2022 में पीएम श्री स्कूल योजना की शुरुआत की घोषणा की थी। ये स्कूल नई शिक्षा नीति के तहत प्रयोगशाला के तौर पर काम करेंगे। प्रधान ने तब कहा था कि स्कूली शिक्षा वह नींव है जिस पर भारत ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी नई पीढ़ी को 21वीं सदी के ज्ञान और कौशल से वंचित नहीं कर सकते। मैं पीएम श्री स्कूलों के रूप में एक फ्यूचरिस्टिक बेंचमार्क मॉडल बनाने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और पूरे एजुकेशनल इकोसिस्टम से सुझाव और फीडबैक आमंत्रित कर रहा हूं। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more