हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 October 2022

प्रदेश के 51 लाख घरों में मनाई जाएगी जल दीवाली


लखनऊ,। प्रदेश के 51 लाख घर दीपावली से तीन दिन पहले दीयों से जगमग होंगे। इन घरों में ढाई से तीन करोड़ दीये जलाए जाएंगे। इस आयोजन को नाम दिया गया है हर घर, जल दीवाली। इसे वे परिवार मनाएंगे, जिनके घर नल से जल पहुंच चुका है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी गांव-गांव जाएंगे। पंचायत भवन पर कार्यक्रम होंगे। लोगों को जल की महत्ता बताई जाएगी। ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

जलशक्ति मंत्रालय के तहत प्रदेश के घर-घर नल का जल पहुंचाने की मुहिम चल रही है। यूपी में अब तक करीब 49 लाख घरों तक नलों के कनेक्शन किए जा चुके हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी है। आगामी 20 अक्तूबर को जिन इलाकों में नल का जल पहुंच चुका है, वहां हर घर-जल दीवाली का आयोजन किया जाएगा। तब तक कनेक्शन पा चुके परिवारों की संख्या करीब 51 लाख तक पहुंच जाने की उम्मीद है। इन सभी घरों में पांच से लेकर 11 दीपक जलाए जाएंगे। जल दीपोत्सव होगा। आतिशबाजी की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more