हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 October 2022

सीडीओ के निरीक्षण में बीएसए कार्यालय के नौ कर्मी मिले गायब


महराजगंज

सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौ कर्मी अनुपस्थित मिले। बीएसए पनियरा क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करने गए थे। सीडीओ ने निरीक्षण आख्या के आधार पर अनुपस्थित मिले कर्मियों का वेतन व मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया।
सीडीओ ने औचक निरीक्षण में बीएसए कार्यालय में पटल सहायकों के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एमडीएम सेल के कम्प्यूटर ऑपरेटर भोलेन्द्र श्रीवास्तव, कनिष्ठ लिपिक कुलदीप चौधरी, डीसी निर्माण विरेन्द्र सिंह, डीसी एमडीएम शैलेन्द्र वर्मा, डीसी बालिका शिक्षा रूद्र प्रताप सिंह, एमआईएस इंचार्ज दिनेश मिश्रा, वरिष्ठ सहायक सरस्वती शर्मा, राजीव कुमार चौरसिया, परिचारक फिरोज अहमद निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले। एसएसए में सहायक लेखाकार विद्यालयों के एसएमसी खाते में पैरेंट-टीचर मीटिंग के लिए पैसा भेज रहे थे। सीडीओ ने सहायक लेखाकार से स्कूल कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि को लेकर पूछताछ की। बताया कि अधिकांश विद्यालय में धनराशि भेजी जा चुकी है। कुछ विद्यालय शेष हैं। वहां धनराशि भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस बार एक-एक विद्यालय में धनराशि भेजी जा रही है। अनुदेशकों के मानदेय भुगतान को लेकर सहायक लेखाकार ने बताया कि मानदेय देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। धनराशि मिलते ही दिवाली के पूर्व मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।

कम्प्यूटर ऑपरेटर को फर्म कम दे रही मानदेय

सीडीओ कार्यालय के बाहर कम्प्यूटर ऑपरेटर जयदयाल प्रजापति, अनूप गुप्ता (घुघली), सोनम सिंह (सिसवा) व सहायक लेखाकार शिवराम खड़े थे। सीडीओ ने उनसे पूछताछ की। कम्प्यूटर आपरेटरों ने बताया कि उनको जितना पहले मानदेय मिल रहा था, अब संबंधित फर्म उससे कम मानदेय दे रही है। समय पर मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने बीएसए को संबंधित फर्म से बात करके संविदा कर्मचारियों के मानदेय की समस्या का नियमानुसार समाधान कराकर तीन दिन के अंदर कार्रवाई की जानकारी देने का निर्देश दिया। कार्यालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली।




सीडीओ ने तलब की पत्रावली

बीएसए कार्यालय की मिल रही शिकायतों की जांच के लिए डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। बीएसए कार्यालय पहुंचे सीडीओ ने शिकायत से जुड़ी पत्रावाली, पटल सहायकों का कार्य, निलंबन-बहाली जुड़ी जानकारी तलब किया। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन व मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया गया है। बीएसए कार्यालय की कुछ शिकायतें मिली हैं। उसकी जांच के लिए पत्रावली तलब किया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। .

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more