हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 October 2022

सीएम योगी को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड मिला


सीएम योगी को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड मिलालखनऊ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतिष्ठित मीडिया समूह की ओर से इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्डों की शृंखला में सीएम को राजनीति श्रेणी में उनके शानदार काम के लिए यह सम्मान मिला।


मुख्यमंत्री ने अवार्ड को प्रदेश की 25 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इस सम्मान के असली हकदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। बुधवार को मीडिया समूह द्वारा आयोजित इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह में मनोरंजन, राजनीति, खेल, स्टार्टअप, सोशल चेंज और जलवायु आदि श्रेणियों में प्रेरणास्पद कार्य करने वाली भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी को राजनीति कैटेगरी में सर्वोत्तम भारतीय का पुरस्कार मिला। इस श्रेणी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई बड़े नाम शामिल थे। अवार्ड समारोह में सीएम योगी खुद मौजूद नहीं हो सके थे, हालांकि वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने जनता के प्रति अपना आभार जताया

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more