हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 October 2022

वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में रोष


पीडीडीयू नगर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकरियों की बैठक सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई।





इसमें पदाधिकारियों ने दो महीने जनपद के हजारों से शिक्षकों/शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि ग्रांट उपलब्ध रहने के बाद भी स्थानीय अधिकारियों की आपसी खीचातान के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।



निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को संगठन पत्र के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। कहा कि अगर पॉट उपलब्ध है तथा कोई अवकाश नहीं है तो हर महीने की पहली तारीख को अध्यापकों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए



शिक्षकों ने चेताया कि भविष्य में वेतन भुगतान में अनियमितता बंद नहीं हुई तो संगठन बीएसए ऑफिस पर धरना देने को बाध्य होगा। इस अवसर पर वीरेंद्र मोहन सिंह, अजय सिंह, मदन कुमार तिवारी, अच्युतानंद त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, विमलेश पाण्डेय मौजूद रहे। अध्यक्षता व संचालन जिलामंत्री मनोज कुमार पांडेय ने किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more