हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 October 2022

डेंगू से शिक्षक की मौत


चायल। जिले में डेंगू से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चायल इलाके में डेंगू पीड़ित शिक्षक समेत दो लोगों को रविवार देर रात मौत हो गई। लगातार हो रहीं मौतों से इलाके में दहशत है। सोमवार दोपहर परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

गिरिया खालसा गांव के मजरा पचासा निवासी अभय सिंह यादव (35) क्षेत्र के ही दंगुआ उर्फ काठगांव स्थित निजी विद्यालय में शिक्षक थे। एक सप्ताह पहले वह बुखार की चपेट में आ गए। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। रविवार रात हालत गंभीर होने पर परिजन प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की देर रात इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई।




इससे परिवार में कोहराम मच गया। इसी तरह पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर गांव निवासी बब्बू की बेटी किरन (22) स्नातक की छात्रा थी। चार दिन पहले वह बुखार की चपेट में आई। जांच के बाद उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर परिजन प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए, जहां रविवार की रात किरन की मौत हो गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more