हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 October 2022

प्रदेश में 6436 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले


प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे की समयावधि 20 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। अब सभी जिलाधिकारियों द्वारा सर्वे का डाटा 15 नवम्बर तक शासन को उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि हर स्तर पर निर्धारित समयावधि में ही सर्वे का काम पूरा करवाया जाए। अब तक 6436 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे चिन्हित किये जा चुके हैं, इनमें से 5170 मदरसों का सर्वे पूरा कर लिया गया है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने निर्देश दिये हैं कि मदरसों के सर्वे के लिए गठित सर्वे टीम द्वारा रिर्पोर्ट, संकलित डाटा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के माध्यम से 31 अक्टूबर तक जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा सर्वे का रिपोर्ट 15 नवम्बर तक शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।

बुधवार को मदरसों के सर्वे की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे कार्य की व्यापकता एवं संवेदनशीलता के मद्देनज़र और सर्वे टीम द्वारा प्राप्त सूचानाओं के आधार पर सर्वे कार्य की तिथि को 20 अक्तूबर तक आगे बढ़ाये जाने की निर्णय लिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाकर मदरसों के सर्वे कार्य की मंडल स्तर पर दैनिक रूप से समीक्षा की जाए । समिति में विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक तथा रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more