UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 November 2022

छह दिसम्बर को पास होगा प्रदेश का अनुपूरक बजट


उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू हो रहा है। तीन दिन के संक्षिप्त सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट रखा जाएगा और इसे छह दिसंबर को पास कराया जाएगा। इसके अलावा कई विधेयक भी पास कराए जाएंगे।


विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया। सत्र के पहले दिन 5 दिसंबर को अनुपूरक अनुदान पेश किया जाएगा। इससे पहले प्रश्नकाल व अन्य विधायी कार्य होंगे। अगले दिन मंगलवार को अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 7 दिसंबर को विधाई कार्य होंगे। विधान परिषद सचिवालय ने भी सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया। इस सत्र में क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (संशोधन) अध्यादेश पास कराया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more