हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 November 2022

एडीसी में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन इसी माह

प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों पर भर्ती होगी। कॉलेज प्रशासन इसी माह नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जाएंगे। कुल 24 विषयों में यह भर्ती होनी है।


कॉलेज में कला, वाणिज्य, विज्ञान और विधि संकाय मिलाकर कुल 32 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि सृजित पद 165 हैं। 24 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों में भर्ती होगी और इनमें सबसे अधिक 21 पद विधि संकाय के हैं। वहीं, कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती होनी है। प्राचीन इतिहास में नौ और फिजिक्स में सात पद हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more