UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 November 2022

ईपीएफओ : पेंशन योजना में बदलाव की तैयारी, सेवानिवृत्ति पर मिलेगा ज्यादा पैसा


सरकार जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की पेंशन योजना की वेतन सीमा बढ़ा सकती है। इससे कर्मचारियों और कंपनियों के अनिवार्य योगदान में वृद्धि होगी। साथ ही, कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले फंड के लिए ज्यादा बचत में मदद मिलेगी।



अभी ईपीएफओ की कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना के लिए वेतन सीमा 15,000 रुपये प्रति महीने है। इसे बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो 75 लाख और कर्मचारी ईपीएफओ के दायरे में आ जाएंगे। अभी इनकी संख्या 6.8 करोड़ है। वेतन सीमा को आखिरी बार 2014 में 6,500 रुपये प्रति महीने से बढ़ाया गया था। पीएफ उन कंपनियों को काटना होता है, जहां 20 या इससे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।



जल्द बनेगी समिति 
वेतन सीमा बढ़ाने को जल्द विशेषज्ञ समिति गठित होगी। समिति महंगाई के हिसाब से सीमा तय करेगी। इसके बाद न्यूनतम वेतन सीमा को बढ़ाया जाएगा।

संशोधन बाद ऐसे बढ़ेगा योगदान
अभी 15,000 रुपये मासिक वेतन पर 12% की दर से 1,800 रुपये है। अगर वेतन सीमा को बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जाता है तो 12% दर से पीएफ अंशदान बढ़कर 2,520 रुपये हो जाएगा। इससे सेवानिवृत्ति फंड में बढ़ोतरी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more