UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 November 2022

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन अब पांच दिसंबर तक



लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के सत्र 2023-24 में कक्षा छह, सात और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन का मौका अब पांच दिसंबर तक रहेगा। बिना विलंब शुल्क के 25 नवंबर तो विलंब शुल्क के साथ 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूर्ण रूप से स्कूल की वेबसाइट www.upsainikschool.org पर किए जाएंगे।



 कक्षा छह व सात में केवल बालकों और कक्षा नौ में बालकों संग बालिकाओं को भी प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव ने बताया कि आवेदन शुल्क एक हजार रुपये है। अंतिम तिथि 25 नवंबर शाम पांच बजे तक है। वहीं विलंब शुल्क दो हजार रुपये के साथ पांच दिसंबर शाम बजे तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह के लिए बालक की जन्मतिथि दो जुलाई 2011 से एक जनवरी 2014 तक, कक्षा सात के लिए जन्मतिथि दो जुलाई 2010 से एक जनवरी 2013 तक और कक्षा नौ के लिए बालकों व बालिकाओं की जन्मतिथि दो जुलाई 2008 से एक जनवरी 2011 तक होनी चाहिए। प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को होगी। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more