UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 November 2022

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माo)शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश श्रीमती शुभा सिंह जी एवं श्रीमान सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से शिक्षकों की वर्तमान समस्याओं तथा पूर्व में दिए गए मांगपत्र पर निम्नवत गहन विचार विमर्श किया


23 नवम्बर 2022 को प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री सत्य प्रकाश मिश्र जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माo)शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश श्रीमती शुभा सिंह जी एवं श्रीमान सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से शिक्षकों की वर्तमान समस्याओं तथा पूर्व में दिए गए मांगपत्र पर निम्नवत गहन विचार विमर्श किया-
🎯 पदोन्नति हेतु संगठन द्वारा प्रस्तुत पत्रावली शासन को भेजी गई।👉
📌प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की शीघ्र पदोन्नति सम्भव एवं जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति हेतु प्रकरण विधिक राय के लिए शासन में विचाराधीन।संगठन द्वारा शीघ्र पदोन्नति की मांग की गई।

🎯जनपदीय स्थानान्तरण घोषित नीति के अनुसार होंगे।अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण पर मंथन जारी।

🎯 टाइम एंड मोशन स्टडी के अंतर्गत शिक्षण कार्य के उपरांत शिक्षकों के विद्यालय में न्यूनतम 30 मिनट रुकने की अनिवार्यता तथा विद्यालय समय बाद संकुल बैठक एवं अन्य बैठकों के आयोजन पर संगठन द्वारा घोर आपत्ति दर्ज कराई गई।संगठन द्वारा कहा गया कि उपरोक्त निर्णय से शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।अतः उपरोक्त निर्णय को वापस लिया जाए अन्यथा की स्थिति में समस्त उत्तर दायित्व विभाग का होगा।

🎯 कंपोजिट विद्यालयों में पदोन्नति एवं स्थानांतरण हेतु नए सिरे से मानक तय करने एवं विकल्प के आधार पर पदस्थापन किए जाने की मांग संगठन द्वारा की गई।श्रीमान सचिव महोदय को अवगत कराया गया कि प्रदेश में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां संविलियन के कारण दो-दो प्रधानाध्यापक हो गए हैं।

🎯 प्रतिनिधि मंडल ने श्रीमान सचिव महोदय से जयंतियों को परिषदीय अवकाश तालिका से हटाकर कार्यदिवस के रूप में अंकित किए जाने की मांग की ।संगठन द्वारा तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि जयंतियों में छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति रहती है। अतः ऐसी जयंतियों को कार्यदिवस की श्रेणी में रखा जाए।

🎯 गैर विभागीय कार्यों के लिए शिक्षकों पर हो रही कार्यवाही पर प्रतिनिधि मंडल ने घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह अत्यंत खेदजनक है, इसे तत्काल रोका जाए ताकि शिक्षक पूर्ण मनोयोग से शिक्षक कार्य कर सकें।

🎯DBT कार्य हेतु प्रदेश के शिक्षकों पर हो रही कार्यवाही पर भी संगठन द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा निदेशक/सचिव महोदय को अवगत कराया गया, कि कतिपय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा उक्त कार्य हेतु शिक्षकों पर कार्यवाही की जा रही है। जबकि शिक्षक साथी तकनीकी रूप से दक्ष न होने एवं बैंक तथा अभिभावकों का पर्याप्त सहयोग न मिल पाने के बावजूद भरसक प्रयत्न कर रहे हैं।

🎯 प्रतिनिधि मंडल द्वारा शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने की मांग की गई।

संगठन द्वारा उपरोक्त सभी समस्याओं/मांगों के सम्यक समाधान करने की मांग की गई।



अरुणेंद्र कुमार वर्मा
प्रांतीय महामंत्री
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माo) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more