UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 November 2022

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्ताव मंजूर, 23 शहरों में PPP मोड पर बस अड्डे


 प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने शुक्रवार को लोक भवन में सम्पन्न बैठक में तीन महानगरों में पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) की तैनाती प्रक्रिया के साथ 17 प्रस्तावों को हरी झंडी दी है। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) की कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है।



कैबिनेट ने आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किये जाने के फैसले पर मुहर लगाने के साथ मेडिकल तथा राज्य सड़क परिवहन विभाग को भी बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में नगर विकास, पर्यटन, आवास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।14 जिलों के मेडिकल कालेज को स्टाफ तथा अन्य सुविधा

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने उन जिला अस्पताल को भी बड़ी सुविधा दी है, जिनको मेडिकल कालेज बनाया गया था। 14 जिलों के जिन जिला अस्पतालों को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज बनाया गया है, उनके स्टाफ और सभी चल व अचल संपत्ति मेडिकल कालेजों को दी जाएंगी। इसमें अमेठी, औरैया, कानपुर देहात, कुशीनगर, कौशांबी, सोनभद्र, गोंडा, ललितपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, चंदौली, पीलीभीत और बुलंदशहर शामिल है।


लखनऊ आरएमएल को बड़ा तोहफा
कैबिनेट ने लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को भी बड़ा तोहफा दिया है। संस्थान के एकेडमिक ब्लाक में मल्टीपरपज हाल कैफेटेरिया और लेक्चर थिएटर बनाने के लिए 10.22 करोड़ रुपए देने को मंजूरी दी है। दसवीं मंजिल पर यह हाल तथा कैफेटेरिया बनेगा।पीपीपी मोड पर विकसित होंगे बस अड्डे

कैबिनेट ने प्रदेश के 23 बड़े शहरों में पीपीपी मोड पर बस अड्डों को विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ परिवहन विभाग के स्क्रैप पॉलिसी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कामर्शियल वाहनों को स्क्रैप कराने पर टैक्स में 15 प्रतिशत और निजी वाहनों को स्क्रैप कराने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वाराणसी में जल परिवहन को मंजूरी

वाराणसी से हल्दिया तक जल परिवहन के अंतर्गत यात्री और माल के परिवहन के लिए वाराणसी से बलिया तक 15 जेट्टी के निर्माण को हरी झंडी दी गई है। किसानों की सुविधा के लिए चंदौली में ऐसी जेट्टी विकसित की जाएगी जहां से जल, सड़क और रेल मार्ग से माल भेजा जा सके।


वाराणसी में रोपवे को मंजूरी
कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोपवे के लिए चिन्हित मार्ग की रूपरेखा को मंजूरी प्रदान की है। अन्य प्रस्ताव जिनको मिली मंजूरी मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना को मंजूरी टप्पल को वर्ष 2020 में दिया गया नगर पंचायत का दर्जा रद अब यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का हिस्सा होगा नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी

इस कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ और फिरोजाबाद के दौरे पर निकल गए।  

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more