UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 November 2022

इस जिले में पहले होगा प्रशिक्षण, बाद में निपुण लक्ष्य की परीक्षा, 29 को प्रस्तावित स्कूलों की परीक्षाएं हुई स्थगित, देखें


पहले होगा प्रशिक्षण, बाद में निपुण लक्ष्य की परीक्षा, 29 को प्रस्तावित स्कूलों की परीक्षाएं हुई स्थगित, देखें

कन्नौज:- जनपद के परिषदीय स्कूलों में 29 नवंबर को होने वाली निपुण लक्ष्य और लर्निंग आउटकम परीक्षा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा से पहले शिक्षकों को मंडल स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।



कानपुर मंडल के कन्नौज समेत छह जिलों में 29 नवंबर को कक्षा एक से तीन तथा कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं होनी थीं कक्षा एक से तीन तक निपुण लक्ष्य और चार से आठ तक लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक टेस्ट सरल एप के जरिए होना था। इसमें ओएमआर शीट्स को स्कैन भी किया जाएगा। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं।

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि फिलहाल परीक्षा की तारीख स्थगित की जाती है। प्रशिक्षण के बाद अगली तारीख घोषित होगी।

उन्होंने पत्र में यह भी जिक्र किया है कि अब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अलग से निपुण लक्ष्य परीक्षा होगी। पहले बालिका विद्यालयों में 29 को ही परीक्षा कराई जानी थी। बेसिक शिक्षा कार्यालय के मुताबिक जनपद में करीब एक लाख 75 हजार छात्र-छात्राएं कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more