UpdateMarts
Follow Channel

13 November 2022

महानिदेशक का आदेश :- प्रोजेक्ट अलंकार से लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा तक की होगी समीक्षा




लखनऊ। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने माध्यमिक शिक्षा की कमान संभालते ही विभिन्न योजनाओं की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने हर सप्ताह योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की व्यवस्था बनाई है। इसके लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालयों की स्थिति से लेकर पठन-पाठन व बोर्ड परीक्षा की तैयारियों तक की समीक्षा के अलग- अलग दिन व अधिकारी तय किए गए हैं। समीक्षा बैठक निशातगंज स्थित राज्य परियोजना कार्यालय में महानिदेशक की अध्यक्षता में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगी। पहले दिन सोमवार को प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत जर्जर माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प व वहां की अवस्थापना सुविधाओं को दुरुस्त करने की चल रही प्रक्रिया की समीक्षा होगी। इसी तरह अन्य दिनों में विभिन्न योजनाओं व व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। ब्यूरो