हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2023

17 जिलों के 25 खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रुका


उत्तर प्रदेश में लापरवाही के आरोप में 17 जिलों के 25 खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है। इन खंड शिक्षा अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने यू डायस में पोर्टल पर स्टूडेंट विवरण को अपडेट नहीं किया।






इस संबंध में स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने संबंधित जिले अलीगढ़, औरैय्या, आजमगढ़, बलिया बलरामपुर बस्ती, बदायूं, फर्रुखाबाद, हमीरपुर हापुड़, हाथरस, जेपीनगर, कानपुर नगर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और उन्नाव के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उनके क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारियों की ओर से यू डायस प्लस 2022-23 में स्टूडेन्ट्स माड्यूल के तहत पोर्टल पर विकासखण्ड स्तर पर छात्र विवरण अपडेशन नहीं किया जा रहा है। यू डायस की गतिविधि में स्टूडेन्ट प्रोफाइल के तहत विद्यालयवार अध्ययनरत छात्र छात्रओं के विवरण की डाटा इंट्री अथवा उसके अपडेशन के मामल में बेहद खराब स्थिति में है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more