हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2023

PRIMARY KA MASTER: छात्रों की संख्या कम देख बीएसए ने शिक्षकों को फटकारा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने रविवार को ब्लॉक के पार परिष विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। एक विद्यालय में बिना अनुमति के दो पारियों में का कार्य होता देख बीएसए ने नाराजगी जताई चारों विद्यालयों मे पंजीकृत की संख्या कम पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों को फटकार लगाई।




बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. जगदीश कुमार के साथ कंपोजिट विद्यालय दयनामपुर प्राथमिक विद्यालय फतेपुर बिसनोई प्रथम), कपोजिट विद्यालय फत्तेपुर विश्नोई आदि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की संख्या कम होने शिक्षा का स्तर खराब होने पर शिक्षकों को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई। कंपोजिट विद्यालय दयनाथपुर में शिक्षा का कार्य दो पारियों में होता पाया गया। जबकि विभाग ने इसकी अनुमति नहीं दी है। डॉ. जगदीश कुमार ने बताया कि उन्होंने विद्यालय का जनवरी में औचक निरीक्षण किया था।

उस समय भी दो पारियों में शिक्षण कार्य होता पाए जाने पर उन्होंने रोष जताया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक माह में शिक्षा का स्तर सुधारने व बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more