हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2023

भीषण गर्मी और लू के चलते जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन


बाराबंकी। भीषण गर्मी और लू के चलते विद्यालयों का समय परिवर्तन मध्यान्ह भोजन की नई कन्वर्जन कास्ट की स्थिति एवं माह की प्रथम तारीख में शिक्षकों को वेतन दिए जाने को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।






दिए गए ज्ञापन में संघ द्वारा मांग की गयी है कि प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची अपलोड हो, सेवानिवृत्त अध्यापकों के समस्त देयकों के निस्तारण की मांग की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को बिंदुवार | समीक्षा कर समस्याओं का निदान किया जाएगा । इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रवि बाला सिंह, जिला महामंत्री मोहम्मद इखलाक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह, लेखाकार विनीत राय, संयुक्त मंत्री सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more