हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2023

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पोषाहार वितरण में धांधली का आरोप


जैतापुर गांव के लोगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पोषाहार वितरण में अनियमितता बरतने और विरोध करने पर फर्जी मामले में फंसाने की शिकायत सीडीपीओ से की है। सीडीपीओ ने जांच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है।






फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जैतापुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में पुष्टाहार रिफाइन तथा अन्य खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है। फिर भी उस वितरण प्रणाली से छेड़छाड़ तथा उन्हें मनमाने तरीके से बांटा जा रहा है, किसी को दिया जा रहा है किसी को नहीं दिया जा रहा है। जैतापुर बाजार की आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा गुप्ता द्वारा मनमाने तरीके से पुष्टाहार के वितरण तथा उस सामग्री को जनता को ना देकर जनता को यह झांसा दिया गया की पुष्टाहार नहीं आया है। ग्रामीणों ने इस बात को लेकर उनसे तर्क-वितर्क किया, फिर भी उससे कोई हल नहीं निकला और स्नके द्वारा से यह कहा गया कि जहां शिकायत करना हो करो। तब ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी फखरपुर को शिकायती पत्र देकर जैतापुर बाजार की आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा गुप्ता के विरुद्ध कार्यवाही कराने की मांग की। पत्रकारों से बयान देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है हम सब प्रतीक्षा कर रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं में शिकायतकर्ता साहीना बानो, काजल, नीतू, पिंकी, शबाना आदि महिलाओं ने सामूहिक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीडीपीओ ने जांच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more