हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2023

प्रदेश मे बढते तापमान के दृष्टिगत बेसिक विद्यालयो मे समय परिवर्तन हेतु बिशिष्ट बी टी सी शिक्षक बे ऐसो उप्र ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को लिखा पत्र जनपद में तापक्रम चालीस के पार

 प्रतापगढ़। सूरज की गरमी, उमस और नित बढते तापमान को देखते हुए परिषदीय विद्यालय की समयावधि संशोधित करना अति आवश्यक हो गया है! जबकि प्रयागराज मण्डल के ही जनपद प्रयागराज में विद्यालयो की समयावधि प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक जिलाधिकारी प्रयागराज की है! अनुमति से घोषणा की जा चुकी है! पैदल मार्ग से आने वाले बच्चे भीषण गर्मी और उमस की चपेट में आकर नित बीमार भी पड़ते जा रहे हैं!



भीषण गर्मी उमस और रोज बढ़ते तापमान को देखते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने स्कूल शिक्षा, उप्र, महानिदेशक जी को पत्र सौपकर सम्पूर्ण प्रदेश में समयावधि 7 बजे से 12 बजे तक करने की मांग की है! बता दे कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत विहीन विद्यालयो में बिना बिजली पंखा के स्कूलों में जमीन पर नौनिहालों का बैठना कष्टप्रद होता जा रहा जनपद प्रतापगढ़ में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने बीएस ए महोदय को ज्ञापन देकर समयावधि में सुधार की बात कही है!




विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, प्रतापगढ़ ने विद्यालयो की समयावधि 7:30 से 12 बजे की डिमांड का फुल सपोर्ट किया है! वही दूसरी ओर विद्यालय प्रबन्ध समिति, कांपा मधुपुर, बाबा बेलखरनाथ के अध्यक्ष ने दोपहर 2 बजे बच्चों की घर वापसी जोखिमपूर्ण बताया है! शिक्षकों अभिभावकों सहित सभी ने समयावधि कम करने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डा०विनोद त्रिपाठी और संचालन महामंत्री ललित मिश्र सरस ने किया ! इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ललित मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, आशुतोष सिंह, रामेन्द्र श्रीवास्तव, दीपेश दूबे, शैलेंद्र मिश्र, राजेश सिंह, राकेश शर्मा, अशोक शुक्ल एंव प्रभात मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more