हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2023

तीन हेडमास्टर सहित 30 मिले अनुपस्थित: बेसिक स्कूलों में चल रही मनमानी, शिक्षकों का रोक दिया गया वेतन


*तीन हेडमास्टर सहित 30 मिले अनुपस्थित*-
_________________________
*बेसिक स्कूलों में चल रही मनमानी, शिक्षकों का रोक दिया गया वेतन*-
✍️✍️✍️✍️
*प्रतापगढ़* : बेसिक स्कूलों में किस तरह की मनमानी चल रही है, यह एक से 18 अप्रैल तक कराए गए निरीक्षण में सामने आया है। इस दौरान अनुपस्थित मिले हेडमास्टरों व शिक्षकों समेत 30 लोगों का वेतन रोक दिया गया। बीएसए ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।
मंगलवार को कराए गए निरीक्षण में तीन शिक्षक व आठ शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। शिक्षकों में पूरे दत्तू के शिक्षक राकेश मौर्य, शुकुलपुर की नीतू भारतीय, वैद्यपट्टी की अनामिका यादव अनुपस्थित मिलीं। शिक्षा मित्रों में देवरी की किरन देवी, देऊम पूरब की राजकुमारी मौर्य, किशुनगढ़ की रमा सिंह, पट्टी प्रथम के हिरन सिंह, धारूशाहपुर के वेद प्रकाश त्रिपाठी, देल्हूपुर प्रथम की बीना शुक्ला, कुंभी आइमा की भारती तिवारी तथा खमपुर बेपट्टी के सुरेंद्र कुमार पांडेय अनुपस्थित मिले। इसी क्रम एक से 17 अप्रैल तक कराए गए निरीक्षण में तीन प्रधानाध्यापक, नौ शिक्षक, चार शिक्षामित्र तथा तीन अनुदेशक अनुपस्थित मिले थे। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इन सभी का वेतन व मानदेय रोक कर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more