हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2023

स्कूल में हंगामा व रजिस्टर फाड़ने पर शिक्षिका निलंबित



लखनऊ। बीएसए ने स्कूल में हंगामा व उपस्थिति रजिस्टर फाड़ने वाली काकोरी के मौरा प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका माधुरी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बीईओ की प्राथमिक रिपोर्ट पर की है।




प्राइमरी स्कूल मौरा में शुक्रवार को अम्बेडकर जयंती मनायी गई। कार्यक्रम में महिला शिक्षिका के न आने पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ने अनुपस्थित कर दिया। आरोप है शिक्षिका ने रजिस्टर फाड़कर नीचे फेंक दिया। घटना का वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने संज्ञान लिया। बीएसए अरुण कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच के आधार पर निलंबित किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more