प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2023-2024 में पहली बार व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में केंद्रीकृत प्रवेश होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल से शुरू है। छात्र एक ही पंजीकरण पर एक से अधिक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य विश्वविद्यालय ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिया है। आवेदन करने वाले छात्रों को अलग-अलग पंजीकरण शुल्क जमा नहीं करना होगा। राज्य विश्वविद्यालय परिसर और 172 महाविद्यालयों में संचालित समस्त व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा से होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा दस जून को प्रस्तावित है। एलएलबी, एमएड, एमपीएड, एमलिब, एमसीए, एमएससी कृषि हार्टीकल्चर, एमएससी कृषि एग्रोनामी, एमएससी कृषि जैनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एमएससी कृषि साइल साइंस, एमएससी कृषि अर्थशास्त्रत्त् आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा।
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें
Follow Channel19 April 2023
व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अब एक ही पंजीकरण