UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 May 2023

91 बेसिक स्कूलों की जांच में 16 शिक्षक मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोका गया

पडरौना। शासन के निर्देश पर मंगलवार को बीएसए ने बीईओ और डीसी की टीम बनाकर पडरौना समेत दुदही और सेवरही ब्लॉक के 91 परिषदीय विद्यालयों की जांच की। 



इसमें 16 गुरुजी अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन बाधित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि जांच में मिलीं अन्य कमियों पर नौ विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।



बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंगलवार को बीईओ व डीसी की टीम बनाकर पडरौना, दुदही और सेवरही ब्लॉक के 91 विद्यालयों की जांच कर नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति, अध्ययनरत विद्यार्थियों से शिक्षण व लर्निंग स्तर, एमडीएम, कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि से विद्यालय में हुए कार्य आदि की जांच की गई है।

जांच के दौरान सात शिक्षक, तीन अंशकालिक अनुदेशक और छह शिक्षामित्र समेत कुल 16 शिक्षण कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित शिक्षक का निरीक्षण के दिन का वेतन व मानदेय बाधित कर अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। 


इसके अलावा जांच के दौरान नौ प्रधानाध्यापकों को नोटिस देकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों की तरफ से मिले स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more