UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 May 2023

मियाद खत्मः वरिष्ठता सूची दस जिलों ने अपलोड नहीं की


प्रयागराज । परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रमोशन के लिए 11 बार हिदायत देने के बावजूद 75 में से 65 जिले ही वरिष्ठता सूची अपलोड कर सके हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 12 मई को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एनआईसी की ओर से तैयार पोर्टल पर 16 मई तक वरिष्ठता सूची अपलोड करने के निर्देश दिए थे।




लेकिन समयसीमा बीतने के बावजूद 10 जिलों की सूची फाइनल नहीं हो सकी है। जिन जिलों ने वरिष्ठता सूची अपलोड की है उसमें भी तमाम कमियां हैं। भदोही ने जन्मतिथि के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार कर दी है जबकि नियमावली के मुताबिक ज्येष्ठता सूची अध्यापक की मौलिक नियुक्ति तिथि और चयन गुणांक से तय होती है। पहले बाराबंकी ने भी जन्मतिथि के आधार पर सूची तैयार की थी, लेकिन बाद में ठीक कर लिया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more