हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 July 2023

विद्यालय में गंदगी देख बीएसए ने खुद की साफ-सफाई, प्रधानाध्यापक समेत 21 का बीएसए ने रोका वेतन


जौनपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को जिले के 101 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न विद्यालयों में दो प्रधानाध्यापक, सात सहायक अध्यापक, छह शिक्षामित्र व छह अनुदेशक गैर हाजिर मिले। सबका वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।

विद्यालयों में व्याप्त गंदगी को देख बीएसए ने प्रधानाध्यापकों पर कड़ी नाराजगी जतायी। झाड़ू से खुद ही परिसर की साफ-सफाई की। शिक्षकों ने भी झाड़ू लगाया। टास्कफोर्स की टीम ने परिषदीय विद्यालयों के साथ साथ बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं मदरसों का भी निरीक्षण किया।

सुबह के समय बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल कम्पोजिट विद्यालय रानीपट्टी मड़ियाहूं में पहुंच गए। बीएसए ने विद्यालय पर उपस्थित समस्त शिक्षकों व छात्रों को के सीखने-व सीखाने की प्रवृत्ति को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ,मेहदीगंज में करीब 930 बजे बीएसए पहुंचे। कई छात्र अनुशासित पाये गये। प्राथमिक विद्यालय मेहदीगंज मड़ियाहूं की साफ-सफाई अच्छी नहीं मिली।


दीवारों एवं छत पर घास-फूस उग आए थे। कक्षा तीन मे अध्ययनरत छात्रों का लर्निंग आउटकम सन्तोषजनक नहीं पाया गया। एक सप्ताह खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया।



प्राथमिक विद्यालय भटवाचक मड़ियाहूं में स्मार्ट टीवी एवं आरओ मशीन का उद्घाटन किया गया। बीएसए ने जनपद के समस्त शिक्षकों से कहा कि वह समय से स्कूल पहुंचे और बच्चों को शिक्षा प्रदान करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more