हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 July 2023

शिक्षकों के 79 पदों पर कोई दावेदार नहीं


प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में चयन के बावजूद कार्यभार न करने के कारण रिक्त रह गए प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2016 के संस्कृत, उर्दू, संगीत वादन, कृषि व शारीरिक शिक्षा विषयों की काउंसिलिंग बुधवार को हुई। शिक्षा निदेशालय के गेस्ट हाउस में चल रही प्रतीक्षा सूची की काउंसिलिंग के तीसरे दिन 98 पदों के सापेक्ष 120 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन केवल 19 उपस्थित हुए।


स्पष्ट है कि 79 पद रिक्त रह जाएंगे। संस्कृत में 61 पदों के सापेक्ष 62 अभ्यर्थी बुलाए गए थे लेकिन इनमें से छह ही पहुंचे। इसी प्रकार शारीरिक शिक्षा में 20 पदों के सापेक्ष आमंत्रित 33 अभ्यर्थियों में से सात जबकि कृषि के नौ पदों पर 16 अभ्यर्थियों में से पांच मौजूद रहे। संगीत वादन के तीन पदों पर बुलाया गया एकमात्र अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। उर्दू के पांच पदों पर बुलाए गए आठ अभ्यर्थियों से केवल एक उपस्थित रहा। गुरुवार को अंग्रेजी व गणित विषय की काउंसिलिंग होगी। अंग्रेजी में अनारक्षित 125, ओबीसी 51 व एससी 45 जबकि गणित में अनारक्षित 46, ओबीसी 10 व एससी के तीन पद रिक्त हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more