हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 July 2023

सुविधा माध्यमिक शिक्षकों कर्मियों को कैशलेस इलाज



सुविधा माध्यमिक शिक्षकों कर्मियों को कैशलेस इलाज
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकारी कर्मचारियों, राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की तरह सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विस्तृत प्रस्ताव बना लिया है। विभाग जल्द शीघ्र इसे शासन भेजेगा। मंजूरी के बाद करीब 82 हजार शिक्षकों, लगभग एक लाख 18 हजार से अधिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को लाभ होगा।



शिक्षक संगठनों के लगातार आन्दोलनों के बाद सरकार ने माध्यमिक शिक्षक संगठनों की कैशलेस इलाज की मांग पर सैद्धान्तिक सहमत होते हुए जल्द निर्णय का मन बना चुकी है। शासन स्तर से विभाग से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया चुका है और अगले सप्ताह शासन को भेज दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more