UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 July 2023

आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर एक शिक्षक व दो शिक्षा मित्र का एक दिन का वेतन रोका

 

राजाबाजार। महराजगंज के खंड शिक्षा अधिकारी बुधवार सुबह पौने नौ बजे से क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान अनुपस्थित मिले एक अध्यापक व दो शिक्षा मित्रों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। बीईओ अमरेश कुमार सिंह सुबह पौने नौ बजे से निरीक्षण में निकल पड़े। प्राथमिक विद्यालय रामनगर उपधान पर पहुंचे तो वहां करीब एक घंटे रुके रहे। यहां एक सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। 




अनुपस्थित सहायक अध्यापक और दोनों शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन बीईओ ने रोक दिया। इसके अलावा बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय सोना मिश्र का पुरा के छात्रों के साथ टाटपट्टी पर बैठकर एमडीएम की गुणवत्ता जांच की। इस दौरान स्कूल में बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more