UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 September 2023

शिक्षक ने नहर में छलांग लगाने से पहले लिखा ऐसा मैसेज, रो पड़ी पत्नी

 उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आर्थिक तंगी से परेशान प्राइवेट शिक्षक ने नहर में छलांग लगा दी। देर रात पुलिस को भूड़ा नहर के पास उनकी स्कूटी मिली। प्रत्यक्षदर्शी ने स्कूटी वाले शख्स को नहर में छलांग लगाने की बात कही है। आगरा से बुलाई गई गोताखोरों की टीम ने शिक्षक की तलाश की, लेकिन देर रात तक शिक्षक का सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह से फिर तलाश की गई तो शिक्षक की लाश जनपद इटावा के बलरई पुल के पास से मिली। 


उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिंगामल वाला बाग निवासी तरुण अग्रवाल (41) कोटला रोड स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह घर से स्कूटी लेकर निकले। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर पत्नी ने फोन किया, लेकिन एक बार फोन उठने के बाद आवाज नहीं आई। इसके बाद फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद तरुण का फोन बंद हो गया। 


 



शिकोहाबाद थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक युवक जो उनका दोस्त बताया जा रहा है, उसके द्वारा बताया गया कि भूड़ा नहर के पास स्कूटी खड़ी है। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम भेजी गई। पुलिस ने नहर में कूदे शिक्षक की तलाश के लिए आगरा से पीएसी गोताखोरों की टीम को बुलाया गया था।


थाना प्रभारी के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते शिक्षक के नहर में कूदने की बात सामने आई है। वहीं पत्नी स्वाती का कहना है कि आर्थिक तंगी जैसी कोई बात नही हैं। वह स्कूल में नौकरी के साथ ट्यूशन भी करते थे। इससे घर खर्च आसानी से चल जाता था।


 




इटावा में मिली लाश 


पुलिस शिक्षक की तलाश में जुटी हुई थी। शिकोहाबाद पुलिस एवं पीएसी गोताखोरों की टीम ने शव गुरुवार को इटावा जिले में बलरई पुल के पास से बरामद कर लिया है। जिसका पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा जा रहा है।



पत्नी को भेजा मैसेज, लिखा-स्कूटी ले जाना 


पत्नी ने बताया कि वे रात नौ बजे खाना बनाने के दौरान स्कूटी से दही लाने के लिए घर से निकले थे। 15 मिनट तक वापस नहीं आने पर पत्नी ने कई बार फोन किया। इसके बाद उन्होंने पत्नी का फोन काट दिया। कुछ देर बाद फोन भी बंद हो गया। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। मोबाइल से एक मैसेज रात में करीब साढ़े नौ बजे आया। मेरी स्कूटी शिकोहाबाद नहर के पास खड़ी है, उसे ले लेना। इसके बाद पत्नी ने उनके दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी। दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके से स्कूटी बरामद की। शिकोहाबाद थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि नहर में कूदने वाला व्यक्ति प्राइवेट शिक्षक था। वह आर्थिक तंगी से परेशान बताया जा रहा है। अभी उसकी तलाश जारी है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more