हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 October 2023

प्राथमिक शिक्षक के 1.26 लाख पद रिक्त, फिर भी 5 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती की राह देख रहे डीएलएड प्रशिक्षु


प्रयागराज | नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को पत्थर गिरजा घर स्थित धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि प्राथमिक शिक्षक के 1.26 लाख पद रिक्त होने के बाद भी बेसिक विभाग की ओर से कोई भी रिक्त पदों का डाटा सरकार को मुहैया नहीं कराया जा रहा है।


इसमें डीएलएड प्रशिक्षण पूर्ण किए 8 लाख से ज्यादा प्रशिक्षित 5 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती की राह देख रहे हैं। राज्यसभा में भी सदस्य द्वारा शिक्षकों के रिक्त पदों का उत्तर मांगा गया था।



डीएलएड बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षित मोर्चा के अध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार 69 हजार शिक्षक भर्ती कट ऑफ प्रकरण पर 51 हजार 112 अगली शिक्षक भर्ती देने का हलफनामा लगाया था, लेकिन पांच वर्ष के लंबे अंतराल के बाद भी बेसिक विभाग भर्ती नहीं कर रहा है। प्रदर्शन में रजत सिंह यादव, लकी पाल, शिवम सिंह, विशू यादव, हर्षित आदि मौजूद रहे.


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more