28 November 2023

दस साल की उम्र में 10वीं पास कर बन गए बीईओ,मानव संपदा पोर्टल पर गड़बड़ियों की भरमार


*बरेली में खंड शिक्षा अधिकारी के सेवा विवरण में गड़बड़ी*
*महज 10 वर्ष की आयु में की हाईस्कूल, 12 वर्ष की आयु में की इंटरमीडिएट*

जनपद बरेली के आलमपुर जाफराबाद के BEO मुकेश कुमार भारती के शैक्षिक अभिलेखों में मानव संपदा विवरण के अनुसार बड़ी गड़बड़ी है। उनके मानव संपदा पर प्रदर्शित डाटा के अनुसार उन्होंने 10 वर्ष की उम्र में दसवीं और 12 वर्ष की उम्र में 12 वी की परीक्षा पास की है। व्यवहारिक रूप से ऐसा संभव नहीं है। ना ही बीएसए या बीईओ ना ही शासन का इस बड़ी गड़बड़ी की तरफ ध्यान गया है।
दिन प्रतिदिन मानव संपदा, प्रेरणा पोर्टल में गड़बड़ियों की भरमार निकल कर सामने आ रही है। शिक्षको की कोई गलती हो तो अधिकारी वेतन रोकने से लेकर निलंबन तक की कार्यवाही तुरंत कर देते है। लेकिन अधिकारियो की गलती पर कोई कार्यवाही नहीं होती। इस विषय में बीएसए संजय सिंह से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि बीईओ के सेवा विवरण में त्रुटि का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही अवश्य की जाएगी.



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more