28 November 2023

राजभर के घर पर 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन


लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सोमवार को सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओपी राजभर का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को फिर ईको गार्डन पहुंचा दिया।

आंदोलन के बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू पहुंचे। चंद्रशेखर ने कहा कि अब इन अभ्यर्थियों का आन्दोलन आर-पार का होगा। लंबे समय से आंदोलन कर रहे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पार्क रोड स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

सूचना पर पुलिस ने सभी को ईको गार्डन पहुंचा दिया। दोपहर बाद पहुंचे चन्द्रशेखर ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती दलित और पिछड़े भाइयों से अन्याय हो रहा है। ये लोग 530 दिन से धरना दे रहे हैं पर सरकार नहीं सुन रही है। शिकायत उन नेताओं से है कि सरकार में रहकर कैसे अन्याय होते देख सकते हैं। सरकार चाहे तो क्या नहीं कर सकती है, सिर्फ एक साइन ही तो करना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more