22 November 2023

पुरानी पेंशन के लिए हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी


प्रयागराज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन तेज होने लगा है। कई संगठनों की ओर से हड़ताल पर जाने की तैयारी की गई है। इसी क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से मंगलवार को अलग-अलग विभागों में अभियान चलाकर कर्मचारियों से सहमति पत्र भरवाए गए। बुधवार को भी शेष विभागों में सहमति पत्र भरवाए जाएंगे।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। इसी के तहत कर्मचारियों से सहमति पत्र लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में गवर्नमेंट प्रेस, माध्यमिक शिक्षा परिषद, लोक निर्माण, विकास भवन के साथ ब्लॉक मुख्यालयों पर कर्मचारियों से सहमति पत्र भरवाए गए। कर्मचारी नेताओं का दावा है कि 95 फीसदी कर्मचारियों ने हड़ताल पर सहमति जताई है।

मांडा ब्लॉक समेत कई विभागों के 100 फीसदी कर्मचारियों ने इस पर सहमति जताई है। परिषद के मंत्री विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार को शेष विभागों
में सहमति पत्र भरवाए जाएंगे। अभियान में आरडी यादव, परिषद के जिलाध्यक्ष रागविराग, श्याम सूरत पांडेय, शुभम, ध्रुवनारायण आदि शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more