हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 December 2023

69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ितों ने मांगा याची लाभ


प्रयागराजः 69000 सहायक शिक्षक भर्ती एक अंक विवाद के साथ आरक्षण विसंगति के चलते उलझी हुई है। अंक विवाद और आरक्षण विसंगति प्रकरण पर हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं लगी हैं। इस बीच आरक्षण पीड़ितों ने सरकार से मांग की है कि याचिका लगाए अभ्यर्थियों को याची लाभ देकर नियुक्ति दी जाए। मामले में 12 दिसंबर को लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच में सुनवाई होनी है। इन अभ्यर्थियों के समर्थन में मथुरा से भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने भी अभ्यर्थियों को याची लाभ दिए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। आरक्षण पीड़ितों

ने गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में बैठक की। इसमें पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप एवं प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में विशेष याचिका महेंद्रपाल बनाम उत्तर प्रदेश सरकार के तहत याचियों को याची लाभ दिया जाए। यह भी कहा कि वह नहीं चाहते कि इस भर्ती में आरक्षण विसंगति के चलते चयनित किसी भी अभ्यर्थी को बाहर किया जाए। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थी याचियों को लाभ दिलाने के लिए कई भाजपा विधायकों से मिल चुके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more