हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 December 2023

शासनादेश जारी होने के सवा साल में प्रमोशन नहीं, सचिव ने दी एक और तारीख

प्रयागराज,  20 अगस्त 2022 को शासनादेश जारी होने के सवा साल बाद भी परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत सहायक अध्यापकों का प्रमोशन नहीं हो सका है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने एक और नई तारीख दी है। सभी बीएसए को भेजे पत्र में सचिव ने जनपदीय चयन समिति की बैठक 12 दिसंबर को करते हुए पात्रता के आधार पर जिले में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय एवं सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वीकृत पद के सापेक्ष रिक्त पदों पर पदोन्नति करने के निर्देश दिए हैं।

पदोन्नत शिक्षकों की सूची पोर्टल पर 16 दिसंबर तक अपलोड की जाएगी। प्रमोशन के लिए शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग की जाएगी। औरैया, बुलंदशहर, मथुरा और वाराणसी की अंतिम वरिष्ठता सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। चारों जिलों के बीएसए को सूची अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रयागराज में मार्च 2009 के बाद नियुक्त शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हुआ है। लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में भी लंबे समय से शिक्षकों को पदोन्नति का इंतजार है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more